SUM function kya hai ?
यह पोस्ट SUM Formula ka prayog kaise karen के बारें में है यह Microsoft Office Excel का एक मूल सूत्र है। इसका उपयोग Excel में निम्नलिखित वैल्यू का टोटल निकालने के लिए और जल्दी से गणना करने के लिए किया जाता है। यह आपको एक या अधिक कक्षों का योग ज्ञात करने में मदद करता है। इसे लागू करने के लिए एक shortcut key है। जिसे नीचे बताया गया है।
SUM function ka prayog kaise karen?
SUM Formula ka prayog kaise karene ke लिए पहले आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को ओपन कर लें। जिसके बाद नई शीट के किसी भी सेल का चयन कर निचे दिए गए प्रयोग बिधि का पालन करें। पहले आप निचे दिए गए चित्र की तरह एक डाटाशीट बना लें जिसमे सम फार्मूला को प्रयोग किया जाना है।
जिसमे लास्ट की सेल का चयन कर टाइप करें: =SUM( उसके बाद, उन सेल्स को चुनें जिनका आप टोटल निकलना चाहते हैं, या सेल रेंज टाइप करें, जैसे “E2:E11” अंत में “)” दर्ज करें।
ध्यान दे : =SUM(E2:E11) यह E2 से E11 तक सभी सेलों में उपस्थित मान का योग लौटाएगा।
मल्टीपल रेंज का योग करने के लिए : एक ही समय में कई रेंज का योग करने के लिए आप हर एक रेंज के बाद कोमा “,” से अलग कर दूसरी रेंज दर्ज करते चले जाये जैसे: E2:E11,D2:D11 आदि।
ध्यान दे : =SUM(E2:E11, D2:D11) यह E2 से E11 और D2 से D11 तक के सेलों में उपस्थित मान का योग लौटाएगा।
रेंज का चयन आप सीधे अपने माउस सेल्स को ड्रैग करके भी रेंज को चुन सकते हैं। SUM(E2:E11) के लिए, सेल E2 से E11 तक खींचें और फिर ENTER दर्ज करें। इस प्रकार सेल रेंज का चयन करने की प्रक्रिया बहुत सरल और प्रभावशाली बनती है।